पैसा पेड़ पर लगता है,पेड़ लगाये जीवन को खुशहाल बनाएं
धन कमाने की विधि
===================कुछ लोगों का पैसे पर एकाधिकार है और ऐसा बोलते हैं कि अमीरी और गरीबी सब किस्मत का खेल है! ग़ज़ब खेल है इसको बिना समझे आप जिंदगी में जुझते ही रहते हैं! दुनिया मे धनी व्यक्तियों को पढ़ने और समझने की आवश्यकता है ! दुनिया मे आर्थिक आजादी को प्राप्त करना हर इंसान का दायित्व है ! हमे आवश्यकता है पैसा कमाने और पैसा बनाने की प्रकिया के अन्तर को समझने की !
हम नौकरी करते हैं,
व्यापार करते हैं ,
स्वरोजगार करते हैं,
मजदूरी करते हैं,
सेवाएं देते हैं !
अपनी आर्थिक स्थिति को गम्भीरता से लो ! पैसा कई चुनौतियाँ का बचाव है !!
जो जोखिम लेने के लिए
पर्याप्त साहसी नहीं है,
वह जीवन मे कुछ हासिल
नहीं कर पाएगा !!
हम सभी मेहनत से काम करने की कोशिश से पैसा कमाते है! और इस पैसे से हम अपने रोजमर्रा के लिए सुविधाएं जुटाते हैं !सामान्य माता पिता पैसा कमाने की विधि के बारे मे बताते रहे हैं ! जैसे
पढ़ो लिखो
अच्छी नौकरी की तलाश करो,
गाड़ी खरीदारी करो
घर बनाओ,
CIBIL score सही रखो,
लोन लो,
EMI भरो,
बच्चों को शिक्षित करो,
एजुकेशन लोन लो,
फिर एजुकेशन लोन की EMI भरो,
फिर उसके बच्चे लोन ले और EMI भरे !!
और फिर आगे ये परम्परा निरंतर चलती रहेगी क्योंकि ये एक पूँजीपतियों द्वारा बनाया गया जाल है इसमे हर व्यक्ति को आधुनिक भौतिक सुख प्राप्त करने के लिए कमाना पड़ता है और कब EMI के मकड़ी जाल में फंसा मिलेगा मालूम ही नहीं चलेगा !
ये उपरोक्त पूंजीपतियों ने सरकारों द्वारा मिलकर आर्थिक आधुनिक माडल बनाया है जिसमें व्यक्ति को पैसा आसानी से मिलना नामुमकिन है!
मध्यम वर्ग मेहनत से पैसा कमाएगा और पूरी उम्र लोन की EMI भरेगा, अपने घर को चलाएगा! अपनी लोन की EMI से घर चलाने के साथ-साथ, मध्यम वर्ग पूंजीपतियों की तिजोरियों के भरने के साथ-साथ देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है
इस कमाने वाले मेहनतकश व्यक्ति को जिन्दगी में सकून के पल हासिल होना कठिन चुनौती है !
मध्यम वर्ग के सभी लोगों का हाल लगभग एक जैसा ही है उपरोक्त धन कमाने की विधि में व्यक्ति एक कमाने की मशीन मात्र है जिसके जीवन मे सिर्फ EMI भरने के इलावा ज्यादा कुछ नहीं है !!
अमीर, अमीर क्यों हो रहा है !
ये सवाल हज़ारों सालों से है और आगे भी रहने वाला है! हकीकत में गरीब व्यक्ति अमीर दिखने पर खर्च करता है और इसमे ही सारा पैसा खर्च कर देता है ! व्यक्ति अगर 1 लाख कमा रहा है तो बहुत गरीब तो नहीं है लेकिन 90 हज़ार खर्च कर रहा है इसलिए वो गरीब बन रहा है
जो अमीर आदमी है वो अमीर आदमी रहना चाहता है और ज्यादा अमीर बनना चाहता है इसके लिए वो निवेश करता रहता है अब depend करता है कि आपको लगता है अमीर आदमी क्या शाही जिंदगी जी रहा है मगर वो उसकी कुल जमा वेल्थ का 1% से भी नीचे होता है मान लेते है एक व्यक्ति 1 करोड़ कमा रहा है और 10 लाख खर्च कर रहा तो 90 लाख वो निवेश कर रहा होता है !
धन बनाने की विधि
आर्थिक युग में पूंजीपति अपने धन को तीव्रता से बढ़ाने में लगे हैं हमे उनके तौर तरीकों पर चलने की जरूरत है! महंगाई ने लोगों की मेहनत की कमाई को निगल लिया है जिससे अमीर और अमीर, गरीब और गरीब, मध्यम वर्ग भी गरीबी की खाई में गिरने की और आगे बढ़ रहा है क्योंकि महंगाई पूंजीपतियों की लक्ष्मी है और अन्य लोगों के लिए डायन के रूप मे मेहनती लोगों की कमाई को खा जाती है! हमे कुछ विधि अपनाकर और अपने ऊपर नियंत्रण करके अपने कमाए गए धन को काम पर लगाना होगा! अमीर व्यक्ति खुद काम नहीं करते बल्कि उनका धन उनके लिए कमाने का काम करता है इसको ही पैसे से पैसा कमाना कहते हैं अर्थात पैसे से पैसा बनाना !!
अपने आप पर एक
उपकार करो,अमीर बनो,
पैसा समय नहीं है,
लेकिन जीवन को
आसान बनाता है!
उपकार करो,अमीर बनो,
पैसा समय नहीं है,
लेकिन जीवन को
आसान बनाता है!
पैसे से पैसे कमाने का सबसे सही रास्ता निवेश है! खर्च कम करे निवेश ज्यादा करें
निवेशक बने
आर्थिक स्वतंत्रता सेनानी बने
ज्यादा जानकारी के लिए आप संपर्क करें और comment बॉक्स में comment करें



वेल्थ कि गहरी समझ को समझने का सटीक प्रयास किया, जो वास्तव मे अतुलनींय है हमें अपने जीवन मे पैसे के प्रति इसी सकारात्मक दृष्टिकोण को रखकर काम करना चाहिये,
जवाब देंहटाएं